सोमवार को हुई बारिश में हर जगह जलभराव हो गया।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में सोमवार को हुई भारी बारिश और मंगलवार को भी इसकी संभावना देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 31 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी का यह आदेश जिले के सभी स्कूलों पर लागू होगा।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को हुई जबरदस्त बारिश से लखनऊ में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।