लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय अब चार घंटे ही खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। अभी तक ये दोपहर तीन बजे तक खुल रहे थे। उधर, परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश यथावत रहेगा।