फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: ये कैसी सजा, बच्चे ने फौजी स्टाइल में कटवाए बाल, स्कूल प्रबंधन ने करा दिया मुंडन

Sat, 11 Feb 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हजपुरा से स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे के बाल कटवाने के स्लाइल पर अनोखी सजा देने का मामला सामने आया है। बच्चे की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इस बारे में आपत्ति जताई तो उन्हें भी स्कूल से नाम काटकर बच्चे को भगा देने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने कराया मुंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के कुर्की बाजार में एक स्कूल के प्रबंधक को बच्चे के बालों का फौजी स्टाइल पसंद नहीं आया तो उसका मुंडन करा दिया। घटना के बाद से कक्षा एक का यह छात्र सदमे में है इस कारण वह बृहस्पतिवार को स्कूल नहीं गया। छात्र के पिता ने सम्मनपुर पुलिस से यह शिकायत की है। मामला कुर्की बाजार में संचालित नबी हसन इदरीसी इंटर कॉलेज का है।
विज्ञापन


बच्चे ने पिता को बताई आपबीती
कुर्की निवासी रवींद्र राजभर का छह वर्षीय पुत्र शिवांश विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। उसके पिता ने गत दिवस बेटे के फौजी स्टाइल में बाल कटवाए थे। वह बुधवार को स्कूल गया तो प्रबंधक पीर मोहम्मद बच्चे पर भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ बच्चे को फटकार लगाी बल्कि नाई बुलवाकर उसका मुंडन करा दिया। छुट्टी होने पर शिवांश रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई।

पिता ने फोन पर प्रबंधक से आपत्ति दर्ज कराई तो उसे भी अपमानित किया गया। स्कूल से नाम काटकर बच्चे को भगा देने की धमकी भी दी। इस पर रवींद्र बुधवार शाम सम्मनपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पूछताछ के लिए प्रबंधक को बुलाया गया है। उधर विद्यालय प्रबंधक पीर मोहम्मद ने बताया कि सिर मुड़वाया नहीं गया है। बच्चे ने जितना छोटा बाल पीछे बनवा रखे थे उतने ही बाल पूरे सिर के कटा दिए गए। अनुशासन के लिए ऐसा किया गया। बच्चे ने मिलिट्री स्टाइल में नहीं किसी हीरो की नकल करते हुए खास स्टाइल में बाल कटवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें