फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार के लिए नाबालिग बच्चों ने किया छात्र का अपहरण

Fri, 29 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
कानपुर सिविल लाइंस के एक पब्लिक स्कूल के दो नाबालिग छात्रों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया। छात्र को कहीं रखने की जगह नहीं मिली तो उसे छोड़ कर भाग निकले। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।

कोपरगंज में रहने वाले फूड ग्रेन कारोबारी अजय वाजपेयी का बेटा कृष्णा (13) सिविल लाइंस के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। छात्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद रिक्शे के इंतजार में बाहर खड़ा था। 

इसी दौरान पास के कैम्ब्रिज स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं के दो छात्र आए जो कि पूर्व में उसके साथ पढ़ चके थे। उसे झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद गंगा बैराज की तरफ ले गए और सूनसान इलाके में ले जाकर उससे तीस हजार रुपये की फिरौती मांगने के लिए घर पर फोन करने को कहा। 
विज्ञापन


फोन नहीं लगा तो बोरे में भरकर गंगा में फेंकने की बात कही। फिर चमनगंज स्थित एक मकान में उसे कमरे में बंद करने के लिए ले गए। वहां इंतजाम नहीं होने पर उसे बाइक पर लेकर उसे इधर-उधर घूम रहे थे तभी छात्र का रिक्शे वाला मिल गया और उसने आवाज दी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन

स्कूल के बच्चे कर चुके जूनियर से गैंगरेप

- फोटो : demo pic
छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। कारोबारी ने दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपहरण का प्रयास करने की तहरीर दी है। कोतवाली सीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि एक आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। दूसरे आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब अच्छे स्कूलों में पढ़ने वाले छोटी उम्र के बच्चों ने बड़ा जुर्म किया है। इससे पहले नवाबगंज में मोतीलाल खेड़िया स्कूल के चार छात्रों ने जूनियर से सामूहिक कुकर्म किया था। 

जिसके बाद पीड़ित छात्र को स्कूल तक छोड़ना पड़ गया। एक सप्ताह पूर्व ही नजीराबाद पुलिस ने पब्लिक स्कूल में पढ़ने और आईआईटी फाउंडेशन बैच की तैयारी कर रहे चार नाबालिग लुटेरों को जेल भेजा था। चारों संभ्रात परिवार से होने के बाद भी लुटेरे बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें