ऊंचाहार (रायबरेली)। पार्किंग के विवाद में दबंगों ने स्कूल संचालक पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया। दबंगों ने गेटमैनों की भी जमकर पिटाई की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है।
पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गांव निवासी अजीत कुमार का गांव के पास स्कूल है। शनिवार को कुछ लोगों ने स्कूल के रास्ते पर गाड़ी खड़ी कर दी। जिसे हटाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार को चार लोगों ने स्कूल में घुसकर गेटमैन अनोज कुमार व आलोक कुमार को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे अजीत पर भी हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया है। जांच के बाद केस दर्ज होगा।