फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 स्कूलों के जर्जर भवन होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बेसिक शिक्षा विभाग के कई विद्यालय जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों ने 40 स्कूलों की सूची बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराई है। इन भवनों को ध्वस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


बीएसए ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को जर्जर भवनों के मूल्यांकन के लिए पत्र लिखा है। उन्हाेंने मूल्यांकन कर कंप्यूटेड वैल्यू व विस्तृत मूल्यांकन आख्या भी मांगी है। इस सूची में बख्शी का तालाब के 17 और मॉल क्षेत्र के 23 स्कूल भवन शामिल हैं। बीकेटी की एबीएसए प्रीति शुक्ला व माल के एबीएसए धर्मेंद्र सिंह कटियार ने यह सूची तैयार की है। सूची में दर्ज विद्यालयों को ध्वस्त कर दोबारा बनाने की मांग की गई है।
ये स्कूल मिले जर्जर
बीकेटी- प्राथमिक विद्यालय खन्तारी, कुम्हरावां प्रथम, भौली द्वितीय, इंदौराबाग द्वितीय, बाजपुर गंगौरा, रमपुरवा, रेवामऊ, परसहिया, सिंहपुर, इटौंजा द्वितीय, बिंधौरा, बाहरगांव, राजा सलेमपुर, कठवारा, पलिया, तकिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरिया।
विज्ञापन

माल- प्राथमिक विद्यालय गुमसेना, अमलौली, सुक्खाखेड़ा, रहटा, दाऊदपुर, भानपुर, सरथरा, ढकवा, जगदीशपुर, थरी प्रथम, अकबरपुर, अमृतखेड़ा, अटरिया व अन्य।
मूल्यांकन के बाद लेंगे ध्वस्तीकरण का निर्णय
बीकेटी व मॉल के एबीएसए ने 40 जर्जर विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई है। इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन की विस्तृत आख्या आने के बाद ध्वस्तीकरण संबंधी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें