लखनऊ के स्कूली बच्चों ने विधानभवन का किया भ्रमणस्रोत्र-स्वंय
लखनऊ। राज्य पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ दर्शन बस के माध्यम से स्कूली बच्चों को राजधानी भ्रमण कराया। कक्षा 6 और 7 के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लखनऊ की ऐतिहासिक और आधुनिक पहचान से रूबरू होते हुए विधानसभा सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा रहा, जिससे बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और शहर की विरासत को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला।