रायबरेली। परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान हरचंदपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिना परमिट के चल रही एक स्कूल और ओवरलोड मिले चार ट्रकों को सीज किया है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह की टीम की जांच में एक स्कूली बस बिना परमिट के चलती मिली। बस का टैक्स भी जमा नहीं था। एआरटीओ ने बस को सीज करके हरचंदपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ओवरलोड मिले चार ट्रकों को भी सीज कर दिया। इसके साथ 18 वाहनों का चालान किया गया।