पांच हजार विद्यार्थियों के खाते में जल्द आएगी छात्रवृत्ति
लखनऊ। एससी वर्ग के पांच हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति का रास्ता साफ हो गया है। इनके आवेदन पर जिला स्तरीय समिति ने मुहर लगा दी है। जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में छात्रवृत्ति जारी हो सकती है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक हुई। इसमें पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 11-12 और अन्य) कक्षाओं के एससी वर्ग के छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति आवेदन पर विचार किया गया। समिति के अनुमोदन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी आवेदन अग्रेषित कर दिए। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि समिति के अनुमोदन के बाद आवेदन आगे बढ़ा दिए गए। जल्द ही छात्रवृत्ति जारी हो जाएगी। े