फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसानों के लिए चलाई जा रहीं केंद्र और राज्य सरकार की ये योजनाएं, सीएम ने खुद बताया कितना मिलेगा लाभ

Tue, 10 Dec 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। आगे पढ़ें और जानें किस योजना से कितना लाभ मिल सकता है? 
विज्ञापन
किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ लेकर किसान खेती से समृद्धि की तरफ का सफर तय कर सकते हैं। अमर उजाला के कृषिका कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित की कई योजनाओं का जिक्र किया। इसके साथ ही कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

आइए जानते हैं कृषि और किसानों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं-

  • निराश्रित गोवंश के लिए 1500 रुपये प्रति गोवंश देंगे। लगभग एक लाख किसान ऐसे गोवंश रख रहे हैं।
  • प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 667.13 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ।
  • खरीफ 229.30 लाख मीट्रिक टन, रबी 427.16 लाख मीट्रिक टन, जायद 10.67 लाख मीट्रिक टन और तिलहन 28.33 लाख मीट्रिक टन।
  • वर्ष 2024-25 में 705.02 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन एवं 28.51 लाख मीट्रिक टन तिलहन उत्पादन का लक्ष्य।
  • फसल आच्छादन के अन्तर्गत खरीफ में 102.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित।
  • रबी में 135.87 लाख हेक्टेयर आच्छादन लक्ष्य के सापेक्ष अबतक 93.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित।
  • खरीफ में किसानों को 9.19 लाख कुन्तल और रबी में नवम्बर तक 41.53 लाख कुन्तल उन्नत बीज वितरित।

किसानों के लिए यह भी सुविधा

  • खरीफ में 43.53 लाख मीट्रिक टन और रबी में 46.19 लाख मीट्रिक टन विभिन्न उर्वरक की उपलब्धता कराते हुए किसानों को 24.69 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
  • कृषि निवेशों पर ‘सब्सिडी एट सोर्स’ की व्यवस्था के तहत राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर प्वाइण्ट ऑफ सेल्स मशीन स्थापित
  • इसके माध्यम से 12.20 लाख किसानों 222.88 करोड़ रुपये ‘सब्सिडी एट सोर्स’ दी गई
  • खरीफ में 7342.90 मीट्रिक टन और खरीफ में 3,441 मीट्रिक टन कृषि रक्षा रसायनों का वितरण
  • खरीफ में 44,522 करोड़ व रबी में 27734 करोड़ रुपये के फसली ऋण का वितरण
  • नवम्बर तक 51.16 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित
  • प्रदेश के 49 जनपदों में 85,710 हेक्टेयर और बुंदेलखंड के सभी जनपदों में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती

पीएम-कुसुम योजना

  • इस योजना अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में 53,250 सोलर पम्पों की स्थापना का लक्ष्य। अभी तक 19,145 किसानों द्वारा बुकिंग
  • इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 818 सोलर पम्प सहित कुल 19,478 सोलर पम्प स्थापित
  • नवम्बर तक 1,428 खेत तालाबों का निर्माण पूरा

पीएम फसल बीमा योजना

  • इस योजना अन्तर्गत नवंबर तक 8.20 लाख बीमित किसानों को 429.46 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान
  • खरीफ में 15.46 लाख और रबी में नवम्बर तक 3.39 लाख किसानों ने कराया बीमा
  • नवंबर तक तक 1,557 कृषि यंत्र वितरित और 253 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

  • इस योजना अन्तर्गत अब तक 2.62 करोड़ से अधिक किसानों को 79,477 करोड़ रुपये डीबीटी से उनके खातों में हस्तान्तरित
  • नवम्बर तक 3,543 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित
  • उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2,47,000 बीज मिनी किट वितरण

एफपीओ से अनुदान दिया जाएगा

  • 45 एफपीओ को सीड मनी के रूप में 1.80 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 10 कृषि विश्वविद्यालय/कृषि विज्ञान केन्द्रों को 9.5 करोड़ का अनुदान।
  • दलहनी फसलों के 92,017 बीज मिनीकिट और तिलहनी फसलों के 1,05,095 मिनीकिट का वितरण

कृषि विज्ञान केन्द्र सक्रिय

किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश में 89 कृषि विज्ञान केन्द्र सक्रिय। वर्तमान में 10 नये कृषि विज्ञान केन्द्रों पर काम चल रहा है। राज्य में छह कृषि विश्वविद्यालय संचालित। एक नये कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें