फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुसूचित जाति के छात्रावास खाली कराए, आज से आवेदन

Thu, 03 Aug 2023 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दोनों छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे थे करीब 75 छात्र
विज्ञापन

स्कूलों से प्रमाणीकरण के बाद ही छात्रावास में रहने दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए संचालित छात्रावासों को खाली करा दिया गया है। छात्रों को स्कूलों में पढ़ने का प्रमाण देने के बाद ही रहने दिया जाएगा। छात्रावासों में करीब 75 छात्र अवैध रूप से रह रहे थे। छात्रावासों को खाली कराने के साथ ही चार अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास रायबरेली, बाबू जगजीवन राम छात्रावास रायबरेली में अवैध रूप से छात्र रह रहे थे। कुछ दिन पहले मारपीट हो गई थी। विभाग ने गंभीर रुख अपनाते हुए छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को बाहर कर दिया गया है। राजकीय छात्रावास में 27 और बाबू जगजीवन राम छात्रावास में 50 छात्रों की सूची विभाग के पास है, लेकिन डेढ़ सौ से अधिक छात्र रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया है कि ने बताया कि छात्रावास को खाली कराने के साथ ही सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू कर दी गई है। छात्रावास से आवेदन लेकर 20 अगस्त तक भरे जा सकते हैं। स्कूलों में पढ़ने का प्रमाणीकरण मिलने के बाद ही छात्राओं को छात्रावास में रहने दिया जाएगा। अवैध रूप से छात्रों को रहने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें