स्नेहधरा वृद्धाश्रम को एसबीआई महिला क्लब की सौगात
लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब लखनऊ मंडल की ओर से बैंक सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के तहत स्नेहधरा वृद्धाश्रम में उपहार दिए गए। सृजन फाउंडेशन से संचालित स्नेहधरा (अम्मा-बप्पा का अपना घर) वृद्धजन सेवा केंद्र में निशक्त वृद्धजनों की सेवा में एसबीआई महिला क्लब ने वाॅशिंग मशीन, काॅमर्शियल जूसर, वाॅटर कूलर, कंप्यूटर, अलमारियों के अलावा बेड, बेडशीट, गद्दे, तकिया, समेत कच्चा अनाज व खाद्य सामग्री भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ मंडल अध्यक्ष ऋतुपर्णा दे ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष रेणु राय, सचिव निवेदिता, सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना और डॉ. अर्चना सक्सेना, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों सहित भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। संयोजन नीतू कुमार ने किया।