फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कहिए थैंक्यू जिंदगी…

विज्ञापन
नाटक थैंक्यू जिंदगी का मंचन करते कलाकार। - फोटो : नाटक थैंक्यू जिंदगी का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। रंगमंच पर अक्सर कई नाटक बार-बार मंचित किए जाते हैं। यह निर्देशक की कुशलता है कि वह हर बार इसे कितने ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर पाता है। इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए निर्देशक पुनीत मित्तल ने थैंक्यू जिंदगी को एक बार फिर जितेन्द्र मित्तल स्मृति समारोह में प्रस्तुत किया। यह नाटक विलियम शेक्सपियर की कविता सेवन एजेज ऑफ मैन से प्रेरित है।
विज्ञापन



नाटक में बचपन से मृत्यु तक, जीवन में हो रहे बदलाव व उतार-चढ़ाव को दिखाया गया। यह एक नृत्य नाटिका है, जिसमें कथक, भरतनाट्यम का समावेश एकरसता और उबाऊपन से बचाता है। कर्म और परिवर्तन का महत्व बताते पात्र जिंदगी में जो मिला, उसके लिए थैंक्यू करते हुए आगे बढ़ने की सलाह भी देते हैं। अंशिका ने कर्म की, याशिका ने परिवर्तन की, ईशा ने मन की भूमकिा बखूबी निभाई है। समारोह के दूसरे दिन कुंडली का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें