मांगों पर सवर्ण मोर्चा का धरना शुरू।
आलमबाग। सवर्ण मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से गांधी जयंती पर ईको गार्डन पार्क में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। दोपहर 12 बजे धरने की शुरुआत की गई। धरने में सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह आदि शामिल हुए।