यूपी सरकार ने गोरखपुर प्रशासन में फेरबदल किए हैं। सत्यार्थ अनिरुद्ध को शहर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया। सत्यार्थ इससे पहले लखनऊ में पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के रूप में लखनऊ में तैनात थे।
वहीं अमित पाठक का एसएसपी के रूप में किया गया स्थानानंतरण निरस्त किया गया। वह पहले की तरह एसटीएफ एसएसपी रहेंगे।