भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक लोक भवन के निकट बालाजी गेस्ट हाउस में रविवार को संपन्न
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से रविवार को लोक भवन के निकट गेस्ट हाउस में बैठक की गई। सर्व सम्मति से राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय को अध्यक्ष, राघव को उपाध्यक्ष और आनंद दूबे को महासंघ का महासचिव चुना गया। संगठन के मानव सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मूलचंद चौहान प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री नर्वदेश्वर तिवारी, आनंद द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव, पं.राघव मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किरन पांडेय महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिवंश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मानव सेवा प्रकल्प,मनीष कुमार चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना, महेंद्र तिवारी मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी बनाए गए।