फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में बिंब कला केंद्र के पूर्व मुख्य संरक्षक व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोपाल चतुर्वेदी ने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी। उनके व्यंग्य न केवल मनोरंजक थे, बल्कि सामाजिक कुरीतियों पर भी गहरा प्रहार करते थे। वहीं, संस्था के अध्यक्ष महेश पांडे ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता उदय सिंह ने की। इस दौरान महासचिव अशोक बिसारिया, उपाध्यक्ष राहुल दत्त, संस्थापक राजेश अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें