फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल प्रथम

विज्ञापन
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल प्रथम
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय में 31वीं जोनल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय ''सबसे बुरे संकट में भी मानवाधिकार वैकल्पिक नहीं है'' था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के छह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 21 प्रतिभागियों ने अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। हिंदी वाद-विवाद में सशस्त्र सीमा बल प्रथम, रेलवे सुरक्षा बल दूसरे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तीसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी वाद-विवाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रथम, सशस्त्र सीमा बल दूसरे और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल तीसरे स्थान पर आए। विजेता टीमों को सम्मानित कर मानवाधिकार जागरूकता पर जोर दिया गया। निर्णायक मंडल में पुलिस महानिदेशक रेणुका मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार और सेवानिवृत्त पूर्व महानिरीक्षक अखिलेश कुमार निगम शामिल थे। सशस्त्र सीमा बल की महानिरीक्षक मीनू चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें