फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ में डिजिटल कौशल कार्यक्रम के तहत छात्राओं को बांटे प्रमाणपत्र, बताया कौशल का महत्व

Sun, 26 Mar 2023 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सार्थक फाउंडेशन ने डेल टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर अपने डिजिटल स्किलिंग प्रोग्राम के लिए सर्टिफिकेट सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
छात्राओं को बांटे प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल कौशल कार्यक्रम के तहत सार्थक फाउंडेशन ने डेल टेक्नोलॉजीज के सहयोग से शनिवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सफलता डॉट कॉम के सीईओ हिमांशु गौतम और लविवि के सामाजिक कार्य विभाग प्रमुख डॉ. अनूप कुमार भारतीय ने शहर के 20 अलग-अलग कॉलेजों से स्नातक कर रहीं और सार्थक रेजिलिएंस इन्क्यूबेटर प्रोजेक्ट की प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

सरकारी नीतियों, वित्तीय साक्षरता और लिंग पर सार्थक फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई तीन पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। हिमांशु गौतम ने छात्राओं को इंटर्नशिप और एक्सपोजर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद को कौशलयुक्त बनाना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनूप ने कार्यस्थल पर लैंगिक जागरूकता और प्रासंगिकता पर बात की। उन्होंने एक डाटा को सामने रखते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें