फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के जोन चार में बृहस्पतिवार को गृहकर के बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सरोज इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया गया। टैक्स सुपरिंटेंडेंट बनारसी दास के नेतृत्व में ईटीएफ टीम व कर निरीक्षकों ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इंस्टीट्यूट पर कुल 46,01,635 रुपये का कर बकाया है। निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। बकाया रकम जमा होने पर ही सील हटाई जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने अन्य बड़े बकायेदारों को भी चेताया है कि कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते कर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें