फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम योजना का सरगम अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को हैंडओवर

विज्ञापन
जानकीपुरम के सरगम अपार्टमेंट को हैंडओवर करने का पत्र आवासीय समिति के पदाधिकारियों को सौंपते एलड
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने जानकीपुरम योजना स्थित सरगम अपार्टमेंट नवगठित रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को बृहस्पतिवार को हैंडओवर कर दिया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को कार्यालय में हैंडओवर पत्र सौंपा। एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट में कुल सात टॉवर हैं, जिनमें 2, 3 व 4 बीएचके के 720 फ्लैट हैं। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी ने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय, सचिव प्रवीण कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी को कार्यालय में हैंडओवर पत्र प्रदान किया। सरगम अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के खाते के लिए कॉर्पस फंड के 50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी दिया गया है। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये एफडीआर के रूप में दिए जाएंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें