लखनऊ। क्राइस्ट चर्च कॉलेज की छात्रा सारा मोइन ने शारीरिक अक्षमताओं को मात देते हुए सफलता हासिल की है। सारा पूर्ण रूप से सुनने, देखने और बोलने में असमर्थ हैं। उन्होंने आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98.75% अंक हासिल कर न केवल स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि इतिहास रच दिया है। सारा मोइन के लिए यह सफर आसान नहीं था। परिजनों का कहना है कि सारा ने दिन-रात कड़ी मेहनत की और दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया।