सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व महापौर प्रत्याशी मीरा वर्धन के साथ ही प्रो. अंशु केडिया, प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, वरिष्ठ नेता अनुराग मिश्रा, नवल किशोर टंडन, उपेंद्र कुमार सिंह और नावेद अहमद समेत अन्य नेताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।