फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन केंद्रों पर आज से संस्कृत परिषद की परीक्षाएं

Thu, 23 Feb 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13 संस्कृत विद्यालयों के 651 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। सभी सेंटर में केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक तैनात हो चुके हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिला स्तरीय सचल दस्ते निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए संत कंवर राम इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सूची और विश्वनाथ सिंह संस्कृत महाविद्यालय, अरखा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संत कंवर राम में 182, राजकीय हाईस्कूल में 263 एवं संस्कृत महाविद्यालय में 206 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
तीनों परीक्षा केंद्रों में 26 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। जिले में 13 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं, जहां पूर्व मध्यमा (कक्षा 9-10) एवं उत्तर मध्यमा (कक्षा 11-12) के पंजीकृत 651 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के लिए 1200 ने भरा फार्म
रायबरेली। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 1200 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है। जिले में संचालित अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 38 है। छात्र-छात्राओं ने मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल एवं फाजिल की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। मदरसा पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी को शुरू हुई थी, जो बुधवार को समाप्त हो गई। सबसे ज्यादा लगभग ढाई सौ आवेदन नसीराबाद के मदरसे में हुए हैं, जबकि लगभग सवा दो सौ आवेदन एदारा-ए-शरैया में भरे गए हैं। बाकी मदरसों में आवेदन की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें