माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संचालित श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय व श्री शारदा
लखनऊ। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संचालित श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय व श्री शारदा संस्कृत महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता बृहस्पतिवार को परखी गई। विशेष सचिव (शासन) उमेश व माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिव लाल ने दोनों कॉलेजों की पढ़ाई व्यवस्था को परखा। महाविद्यालयों में कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास भी दिए जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने शिव प्रसाद संस्कृत विद्यालय के छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इसके विस्तार व प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार मौजूद रहे।