फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव हत्याकांड : नेपाल में खरीदा था मोबाइल, वहीं के सिम किए इस्तेमाल, विजय से बरामद मोबाइल से हुआ खुलासा

Tue, 13 Jun 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आगे जैसे जैसे जांच बढ़ेगी वैसे वैसे खुलासे होंगेे। इससे एक बात साफ हो गई कि नेपाल में घटना की साजिश रची गई। वहीं पर मोबाइल व सिम खरीदे गए। जिससे वह जब वारदात को अंजाम दे तो पुलिस को अधिक जानकारी न मिल सके।
विज्ञापन
लखनऊ कोर्ट में हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर संजीव को मौत के घाट उतारने वाले शूटर विजय यादव के पास से बरामद मोबाइल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वह मोबाइल नेपाल में ही खरीदा गया था। उसमें जिन सिमों का इस्तेमाल हुआ वह भी सभी नेपाल के थे। आगे जैसे जैसे जांच बढ़ेगी वैसे वैसे खुलासे होंगेे। इससे एक बात साफ हो गई कि नेपाल में घटना की साजिश रची गई। वहीं पर मोबाइल व सिम खरीदे गए। जिससे वह जब वारदात को अंजाम दे तो पुलिस को अधिक जानकारी न मिल सके।

विज्ञापन


पुलिस ने विजय का मोबइाल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जिससे डाटा रिकवर कराया जा सके। वारदात से पहले मोबाइल का डाटा डिलीट किया गया। चूंकि जब मोबाइल की आईएमईआई नंबर रन कराया गया तब पता चला कि उसमें सात आठ सिम इस्तेमाल किए गए। जो नेपाल के थे।

एसआईटी ने दर्ज किए बयान
एसआईटी प्रकरण में लगातार बयान दर्ज कर रही है। सोमवार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। इसमें कुछ पुलिसकर्मी व अधिवक्ता शामिल रहे। वारदात में घायलों के भी बयान ले लिए हैं। जल्द एसआईटी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की अब तक की जांच में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें