फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संजय निगम अध्यक्ष, प्रवीण बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक में महासभा की गोमतीनगर इकाई का गठन किया गया। इसमें संजय निगम अध्यक्ष और प्रवीण श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। बैठक में शहर में भगवान चित्रगुप्त महाराज का मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन होगा। साथ ही हरदोई की एक निर्धन बीएड छात्रा को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी फैसला हुआ। संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारी प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद निगम, महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, डॉ. बीएस लाल, अशोक कुमार अस्थाना, गौरव निगम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें