फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संजना ने बनाई 369वीं रैंक, 9 से 12 तक मिलेगी शिक्षा

Sun, 09 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेेंसी की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर कराई गई परीक्षा में क्षेत्र की मेधावी छात्रा संजना कुमारी ने 369वीं रैंक हासिल की है। स्कीम फॉर रेसीडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाईस्कूल इन टारगेटेड एरिया (श्रेष्ठ) एनईटीएस-2023 में संजना ने 400 में से 216 अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है। अब उसे सीबीएसई से संचालित प्राइवेट स्कूल में आवासीय सुविधा के साथ कक्षा 9 से 12 तक की मुफ्त पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र के रोखा निवासी अमरनाथ की होनहार बेटी संजना कुमारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रोखा से पढ़ाई की है। प्रधानाध्यापक विजय बहादुर ने बताया कि इसके पहले संजना ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में भी सफलता अर्जित की थी। अब राष्ट्रीय स्तर पर की स्कीम फॉर रेसीडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाईस्कूल इन टारगेटेड एरिया (श्रेष्ठ) एनईटीएस-2023 में भी सफलता अर्जित की है। इस स्कीम के तहत कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कुल 2500 सीटें हैं। संजना को देश के सबसे अच्छे आवासीय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई का खर्चा भारत सरकार वहन करेगी। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

रायबरेली। अटल आवासीय विद्यालय में विकास क्षेत्र की रहने वाली मेधावी छात्रा तनु का चयन हुआ है। उसे कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। पूरे विशेषर गांव के रहने वाले महेश कुमार और फूलमती की होनहार बेटी तनु ने प्राथमिक विद्यालय बिरनावां-प्रथम से कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है। इस सफलता पर विद्यालय में शिक्षकों ने मेधावी छात्रा के साथ उनके माता-पिता को सम्मानित किया। तनु के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें