फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद घर में मिला सफाईकर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के राधाग्राम डूडा कॉलोनी निवासी सफाईकर्मी प्रकाश (70) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार शाम छह बजे उनका शव अंदर से बंद घर में कमरे की फर्श पर पड़ा मिला। तीन दिन से घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची। बीट प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि प्रकाश का पैतृक घर अमीनाबाद में है। उनके परिवार के अन्य लोग वहीं रहते हैं। प्रकाश पत्नी के साथ रहते थे मगर, एक सप्ताह पहले दोनों में कुछ विवाद हो गया था। उसके बाद पत्नी ससुराल अमीनाबाद चली गई थी। तब से वह घर में अकेले रह रहे थे। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया प्रकाश के शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें