लखनऊ। गोमतीनगर के विराजखंड स्थित विराजेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक शंकरदास ने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। कहा कि राम नाम में इतनी शक्ति है कि इसका जाप मात्र करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि मनुष्य अच्छे कर्म करने लगे तो पूजा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक आशुतोष उपाध्याय, एन राय, अमरनाथ राय, सदानंद मिश्रा, अरूणेंद्र त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।