फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री से मिले संदीप बंसल, व्यापारी समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले संदीप बंसल, व्यापारी समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने रविवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारिक मुद्दों और समस्याओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। प्रेस नोट जारी कर व्यापारी नेता संदीप बंसल ने बताया कि सीएम योगी को व्यापारी कल्याण दिवस, मजबूत कानून व्यवस्था, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आभार जताया। बिना कनेक्शन भेजे जा रहे बिल पर आपत्ति जताई। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित बैठकों, मंडी परिषद में जियो टैगिंग व्यवस्था को पूर्ववत लागू करने, व्यापारियों के लिए दस लाख रुपये तक नकदी रहित स्वास्थ्य इलाज की सुविधा की मांग की। बताया कि सीएम ने सभी विषयों पर गंभीरता से रुचि ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें