सनातन महापरिषद ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जताया आभार
लखनऊ। सनातन महापरिषद भारत के प्रयास से गौरवशाली इतिहास का प्रतीक कन्वाश्रम अब अपने जीर्णोंद्वार की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुका है। ये काम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से सका है। इसके लिए सनातन महापरिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस रावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीएम पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।