फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ‘संवाद’ ने दिखाया भविष्य के फैसलों का रास्ता

विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ का दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन ‘संवाद 2026’ शनिवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन ‘संवाद 2026’ शनिवार को संपन्न हुआ। इसका आयोजन ‘द बोर्डरूम मोमेंट : डिसीजंस डिफाइनिंग द नेक्स्ट डिकेड’ थीम पर हुआ। इसमें एआई, डिजिटल बदलाव और उद्यमिता पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। पूर्व छात्रों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने बदलते कारोबारी माहौल में सही फैसले लेने के तरीके बताए। पहले सत्र ‘द क्रॉसरोड्स’ में अमित गुप्ता और सुदीप मेहरोत्रा शामिल हुए। उन्होंने डिजिटल बदलाव के कारोबारी परिणामों पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने उत्पादकता बढ़ाने, लागत घटाने और ग्राहक अनुभव बेहतर करने को जरूरी बताया। दूसरे सत्र ‘इन द सीईओज चेयर’ में श्रीधर वाईवी, विकास काकवानी, पवन गोयल और टीएम नरसिम्हन ने उद्यमिता पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें