भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के कुछ प्रमुख शख्सियतों से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह 9:30 के करीब वह पद्मश्री डॉ. मंसूर हसन (हृदय रोग विशेषज्ञ) के प्राग नारायण रोड स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
यहां मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियां बताईं। इस संबंध में जारी बुकलेट सौंपकर डॉ. हसन से भाजपा का साथ देने की अपील भी की।
विज्ञापन
3 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
इसके बाद सीएम योगी गोमतीनगर स्थित शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के घर पहुंचे। यहां उनके पिता गोपीचंद पाण्डेय और परिवार के लोगों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, फिर 2019 में कमल का साथ देने की अपील की। गोपीचंद पाण्डेय ने कहा कि शहीद सपूत के घर सीएम का आना, ये हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। 2019 के चुनाव के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को हमारा समर्थन है।
4 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी यहां से प्रसिद्ध रंगकर्मी राज बिसारिया के घर पहुंचे। यहां सीएम ने राज बिसारिया जी से कहा कि आपने कला और संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है, इसीलिए इस अभियान के तहत हमने आपको भी चुना। सीएम ने उनसे 2019 के चुनाव में साथ देने की अपील की। वहीं, राज बिसारिया ने कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है। ऐसी मुलाकात से लोगों का विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
5 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एच.एन. तिलहरी के जानकीपुरम स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान तिलहरी ने सीएम को संविधान की हस्तलिखित प्रति दिखाई, जिसे देखकर सीएम बड़े खुश हुए। सीएम ने उन्हें भी सरकार की उपलब्धियों वाली बुकलेट सौंपी।
विज्ञापन
6 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
फिर वह प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. भूमित्र देव के घर पहुंचे। यहां उनसे व उनके परिवारीजनों से मुलाकात कर प्रो. भूमित्र को बुकलेट सौंपी।
विज्ञापन
7 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
सीएम का काफिला यहां से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. शाही के आवास पर पहुंचा। यहां भी योगी ने मोदी सरकार की की उपलब्धियां बताईं और संबंधित बुकलेट भेंट की।
8 of 10
sampark for samarthan
- फोटो : amar ujala
इन सबसे मुलाकात के बाद सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए बहुत काम किया है। इन्हीं कार्यों के प्रति हर तबके के लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए विशिष्ट जनों से मुलाकात की जा रही है।
9 of 10
cm yogi and sanjay dutt
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इसी अभियान के तहत ही नौ जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त से सीएम आवास में मुलाकात की थी।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान शुरू किया है। इसके तहत केंद्र सरकार के जनउपयोगी कार्य के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ ही 2019 के लिए उनसे समर्थन भी मांगा जा रहा है।