निर्धन हो या धनवान, शिक्षा होगी एक समान नारे के साथ उत्तर प्रदेशीय
प्रारम्भिक शिक्षक समिति का 6वां राज्य सम्मेलन चार और पांच जनवरी को होगा।
कैफी आजमी एकेडमी में होने वाले इस सम्मेलन में इस विषय पर विचार किया
जाएगा कि राष्ट्रीय उत्पाद का 10 प्रतिशत और प्रांतीय बजट का 30 प्रतिशत
शिक्षा पर खर्च किया जाए।
इसके साथ ही अन्य विषयों जैसे शिक्षा के निजिकरण
को समाप्त करना, 30 छात्रों पर एक शिक्षक का अनुपात करने जैसे मुद्दे पर बात होगी।
इसके अलावा शिक्षकों से
शिक्षणेत्तर कार्य न कराये जाने और शिक्षा मित्रों, पैराटीचर एवं अनुदेशकों
को नियमित करने पर भी चर्चा होगी।