राजभवन के बाहर सपा का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर 15 दिनों में सभापति का चुनाव कराने की मांग की है।
उन्होंने मांग की है कि जब तक सभापति का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक अंतरिम प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की जाए।
सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला और अपनी मांगें रखी।