समाजवादी पार्टी ने कई निगमों में महापौर पद के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं। पार्टी ने मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। विधायक रफीक अंसारी भी यहीं से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।