सपा कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
यूपी में जारी मतगणना के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं।
इसके पहले, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का
मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद!
‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!