फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोनिका के जज्बे को सलाम, रस्सी डालकर बचाई तीन बच्चों की जान

Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मंगतन का डेरा गांव की रहने वाली 12 वर्षीय सोनिका पुत्री दीपू की बहादुरी और जज्बे की वजह से तीन बच्चों की जान बच गई। साहस का परिचय देते हुए सोनिका ने रस्सी डालकर तीन बच्चों की जान बचा ली। दरअसल, सोनिका गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। साथ में उसने रस्सी ले रखी था। गांव के बच्चों के डूबने के शोर पर सोनिका मौके पर पहुंची। इस दौरान सोनिका ने रस्सी को पानी में डाला और उसे पकड़ा कर मोनिका, राधिका, विशेष को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद अन्य बच्चों को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुके थे। जिला पंचायत सदस्य संतोष सिंह कहते हैं कि सोनिका की बहादुरी को सबने सलाम किया और इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के मंगतन का डेरा मजरे बांसी रिहायक गांव में तालाब में डूबने से रीतू, सोनम, अमित, वैशाली और रूपाली की मौत हुई है। यह प्रकरण राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत आता है। इसमें प्रति मृतक बच्चे के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता प्रदान की जाएगी।
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने तालाब में डूबकर पांच बच्चों की हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट करके दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव का हर संभव मदद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें