फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत

Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट में रजमन बाजार पुल के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार करन (22) की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

घसियारी मंडी तूफाना मोहल्ला निवासी करन सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मॉडल शॉप में सेल्समैन थे। उनके भाई उदय ने बताया कि रविवार रात 10:30 बजे ड्यूटी के बाद करन बाइक से घर लौट रहे थे। बेकाबू कार ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। करन के परिवार में भाई के अलावा पिता मुकेश, मां रूबी हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपी चालक की कार कब्जे में ली गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें