राजाजीपुरम। ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार देर रात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पारा के बुद्धेश्वर निवासी अजीत तिवारी (32) और पत्नी सौम्या तिवारी कपड़े के शोरूम में सेल्समैन थे। वह मूल रूप से नाका स्थित रानीगंज के रहने वाले थे। रात करीब 10 बजे अजीत भुहर इलाके में ट्रेन के सामने कूद गए। उनके परिवार में मां नीता तिवारी, भाई आशीष तिवारी, पत्नी सौम्या, बेटी श्री तिवारी (6) हैं। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह का कहना है कि परिवार से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना से पहले युवक टहलता हुआ ट्रेन की पटरी के पास पहुंचा और पास की दुकान से पान मसाला खरीद कर खाया। तभी हरदोई की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया।