रायबरेली। जिले में मनमानी की हद पार चुके सात सहायक विकास अधिकारियों और तीन ग्राम विकास अधिकारियों का मार्च माह का वेतनरोक दिया गया है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि समीक्षा में डलमऊ, दीनशाह गौरा, जगतपुर, खीरों, रोहनियां और सतांव में मॉडल गांवों में धन खर्च करने की प्रगति बेहद खराब मिली। मामले में संबंधित सहायक विकास अधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है। तीन दिन का समय दिया गया है। प्रगति न सुधरने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। चयनित गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर महराजगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के अलावा हरचंदपुर ब्लॉक के सराय उमर के ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार, राही के सराय मुगला के ग्राम विकास अधिकारी अविनाश सोनकर, महराजगंज ब्लॉक के ओथी व नरायनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी शिखर शुक्ला का वेतन रोक दिया गया है। प्रगति न सुधरने पर विभागीय कार्रवाई होगी। (संवाद)