लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बाल संग्रहालय के संस्थापक चंद्रभानु गुप्त की स्मृति में बाल संग्रहालय में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 15 से 17 वर्ष के 100 बच्चों ने एक मंच पर अपनी कला की प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में शहर के 17 स्कूलों से बच्चे शामिल हुए। इसमें 15 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या पहले और वजीहा फातिमा दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग प्रतियोगिता में नैंसी पांडेय पहले और जान्हवी दूसरे नंबर पर रहीं। इस मौके पर डॉॅ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, राजेश सिंह, केशव प्रसाद, एसके त्रिपाठी, डा. रीना सहित कई लोग मौजूद रहे।