संत कस्तूरी शताब्दी समारोह संपन्न
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में परम पूज्य श्री राम चंद्र जी महाराज (बाबू जी) की शिष्या संत कस्तूरी बहिन का तीन दिवसीय शताब्दी समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। देश-विदेश से सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राम शरण वाजपेयी के संदेश से हुई, जिसमें मानव ध्यान द्वारा ईश्वर तक की यात्रा का मार्ग दिखाने वाली कस्तूरी बहिन की पुस्तकों का उल्लेख किया गया।