फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में बंद पड़ीं सैनिटाइजर मशीनें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में बंद पड़ीं सैनिटाइजर मशीनें शुरू
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की चर्चा के बीच थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में बंद पड़ी सैनिटाइजर मशीनें फिर से शुरू हो गईं।
अमर उजाला ने बुधवार को अंक में इस मुद्दे को उठाया था, जिसके 24 घंटे के भीतर ही पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों और कार्यालयों में बंद मशीनों को चालू कराने के आदेश जारी कर दिए।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि उनके कार्यालय में लगी सैनिटाइजर मशीन की बिजली का कनेक्शन गड़बड़ है, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हजरतगंज कोतवाली के आगंतुक कक्ष और एसीपी के कक्ष के बाहर लगी मशीनों के बिजली कनेक्शन ठीक करने को कहा गया है।
उधर, नाका कोतवाली, चौक और अमीनाबाद में सैनिटाइजर मशीनें बुधवार सुबह शुरू करा दी गईं। गाजीपुर थाने में लगी मशीन में भी सैनेटाइजर भरवा दिया गया।
जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा ने भी डालीगंज स्थित अपने कार्यालय में बंद मशीनों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें