भाजपा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
साहू समाज ने बीजेपी पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। टिकट वितरण में साहू समाज की भागीदारी कम होने पर समाज में नाराजगी है।
पार्टी ऑफिस में बीजेपी होश में आओ के नारे लगाए गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन नाराज लोगों ने पुलिस के सामने ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य का पुतला फूंक दिया।