सैयद जिया अलवी की याद में सजी सदा-ए-जिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में विश्वविख्यात सूफी शायर सैयद जिया अलवी खैराबादी की याद में खैराबाद फाउंडेशन की ओर से सदा-ए-जिया कार्यक्रम हुआ। पद्मश्री मुजफ्फर अली मुख्य अतिथि रहे। फहद फारूकी और डॉ. वसी को फख्र-ए-खैराबाद अवॉर्ड तथा आलम मंसूरी को खिदमत-ए-खल्क अवॉर्ड से नवाजा गया। मुंबई की सूफी गायिका स्मिता राव बेल्लूर और कव्वाल शबी खैराबादी ने प्रस्तुतियां दीं। डॉ. हफीजुर्रहमान ने सूफिज्म और सैयद जिया अलवी की शायरी विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. सुधा मिश्रा और डॉ. माह तलअत सिद्दीकी ने भी सैयद जिया अलवी के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर विचार रखे। संचालन सय्यद लारैब अलवी ने किया। इस मौके पर तारिक सिद्दीकी, वासिफ फारूकी, राम प्रकाश बेखुद, शोएब मियां, बेगम शहनाज सिदरत और स्वामी सारंग मौजूद रहे।
सैयद जिया अलवी की याद में सजी सदा-ए-जिया
सैयद जिया अलवी की याद में सजी सदा-ए-जिया
सैयद जिया अलवी की याद में सजी सदा-ए-जिया