नई जेल रोड स्थित धरमावत खेड़ा में कथा सुनाते कथा ऋषि पंडित दिनेशानंद मृदुल जी महाराज। अमर उजाला
लखनऊ। नई जेल रोड स्थित धरमावत खेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को वृंदावन से आए पंडित दिनेशानंद मृदुल ने कहा कि जीवन में त्याग ही भक्ति मार्ग का मूल है। भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग के बिना जीव की मुक्ति संभव नहीं है। इससे पहले सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिवप्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर रावत, डॉ. सौरभ सिंह व सिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।