समापन पर हुआ रुद्राभिषेक और भंडारा।
लखनऊ। अलीगंज स्थित जीएसआई कॉलोनी के चौराहा सि्थत श्री भू गार्मेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। सुबह विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन हुआ। हवन के साथ नई यज्ञशाला का शुभारंभ हुआ। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ। पुजारी पंडित रवि शंकर कांडपाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पूरे दिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य यजमान सुरभि प्रसाद, क्षेत्रीय पार्षद स्वदेश सिंह, भृगशंकर, महेश उपाध्य, संजय गिरी, भंडारी, नारायण सिंह, हिमांशु और रामश्री मौर्या आदि मौजूद रहे।
समापन पर हुआ रुद्राभिषेक और भंडारा।
समापन पर हुआ रुद्राभिषेक और भंडारा।
समापन पर हुआ रुद्राभिषेक और भंडारा।