मोहनलालगंज। भारतीय जनता पार्टी ने मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह मोनू को मनोनीत किया है। यह घोषणा अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने मंगलवार की। मोहनलालगंज कस्बा निवासी रुद्र प्रताप सिंह मोनू लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।